फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Truck crushed teacher and pharmacist

ट्रक ने शिक्षक और फार्मासिस्ट को कुचला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 03:35 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed teacher and pharmacist
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर एक कार शोरूम के सामने मंगलवार रात दस टायरा ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षक और फार्मासिस्ट को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया और चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सिद्धार्थ सिटी रामपुर रोड निवासी 43 वर्षीय नितिन शर्मा बिड़ला स्कूल में कंप्यूटर साइंस के अध्यापक थे। मंगलवार रात वह अपने किराएदार फार्मासिस्ट सौरभ जोशी (30) के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। एक कार शोरूम के सामने पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। नितिन शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सौरभ जोशी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। नितिन की आठ साल की बेटी है। पत्नी दीप्ति शर्मा निजी स्कूल में शिक्षिका है।
विज्ञापन

स्कूटी के टुकड़ों को हटाकर शव बाहर निकाला
हल्द्वानी। दुर्घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी संजीत सिंह राठौर और उपनिरीक्षक मनोज यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूटी के टुकड़ों को हटाकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा हृदय विदारक था
हल्द्वानी। स्कूटी सवार शिक्षक नितिन शर्मा रामपुर रोड पर बाईं तरफ अपनी साइड से चल रहे थे। पीछे से काल बनकर आए ट्रक चालक ने गलत साइड में जाकर उन्हें रौंद दिया। नितिन का हेलमेट ट्रक के पहिए में फंस गया। दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति का पैर सिर्फ ऊपर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने जब मिट्टी हटाई तो आदमी निकला। ट्रक शरीर पर चढ़ने के कारण कमर और पेट का हिस्सा फट गया था। यह दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed