{"_id":"58adeb604f1c1b3018b23937","slug":"trouble-with-the-bank-will-be-closed-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बंद होने से कल से परेशानी बढ़ेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बंद होने से कल से परेशानी बढ़ेगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी से बढ़ी समस्याओं और बैंकों पर लगातार बढ़ रहे एनपीए (नॉन परफारमैंस एसैस्ट) के बोझ की वजह से बैंक कर्मी खासे परेशान हैं। इसी को लेकर बैंक कर्मी 28 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल का असर लोगों को 24 फरवरी से झेलना पड़ेगा। पांच दिनों के भीतर केवल एक दिन ही बैंक खुलेंगे।
बता दें 24 फरवरी को बैंकों में महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश है, 25 को माह के चौथे शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेेंगे, 26 को रविवार है और 28 को बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। पांच दिनों में केवल एक ही दिन 27 फरवरी को बैंक खुलेंगे। उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण साह ने कहा कि 28 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में बैंकों के नौ संगठनों की भागीदारी रहेगी। उनके मुताबिक नोटबंदी के बाद से बैंकों में काम का ज्यादा दबाव हो गया है। नोटबंदी के दौरान कर्मचारियों ने लगन और मेहनत से दिन-रात काम किया, लेकिन बदले में उन्हें कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया गया। इससे बैंक कर्मी खासे परेशान हैं। ब्यूरो