फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tricolor is the pride, pride and identity of the country

देश की आन, बान, शान और पहचान है तिरंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tricolor is the pride, pride and identity of the country
नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकालते शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी - फोटो : NAINITAL
नैनीताल/भीमताल/गरमपानी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले भर में स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी, अर्ध सरकारी दफ्तरों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को विभिन्न संस्थानों की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का पैगाम दिया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों, युवकों, महिलाओं, पुरुषों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे और गीत पेश किए।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। वक्ताओं ने तिरंगे को देश की आन बान शान और पहचान बताया। इस मौके पर 79 एनसीसी, आर्मी और नेवी के कैडेट, प्रो. एलएम जोशी, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. एलएस लोधियाल, प्रो. सावित्री कैड़ा, प्रो. इंदू पाठक, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. शिरीष मौर्य, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्रो. अर्चना श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन

भीमताल विकास भवन परिसर भीमताल में अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकाली। लोगों को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, पीडी अजय सिंह, डॉ. मुकेश नेगी, मुकुल चौधरी, डॉ. नरेंद्र कुमार, मुकुल चौधरी, कमल मेहरा, शिल्पी पंत, सीसी पंतोला, भूपेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। भीमताल के निशौला स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल देश भक्ति के नारे लगाए। इस दौरान विद्यालय के पूर्व निदेशक हरीश चंद्र सिंह रौतेला, पीटीए अध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला, लक्ष्मण गंगोला, प्रकाश, राजेंद्र पांडे, मनोज पलड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूली बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों के साथ लोगों से घरों में झंडा फहराने का आह्वान किया। इसमें प्रधानाचार्य गणेश सिंह, मनोज भट्ट, पंकज जोशी, धन सिंह राणा, भास्कर भगवाल, आशु पाठक आदि मौजूद रहे। ओखलकांडा के खनस्यू बाजार से सिमलिया बैंड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बीडीसी सदस्य रवि गोस्वामी, प्रदीप कुमार, गोपाल आर्य, गंगा सिंह, राजू परगाई, संजय कुमार मौजूद रहे।
गरमपानी में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने 13 अगस्त को गरमपानी से क्वारब तक तिरंगा बाइक यात्रा निकालने को लेकर बैठक की। विधायक सरिता आर्या ने सभी से रैली में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, नीरज बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।
लालकुआं में भाजपाइयों, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
लालकुआं। भाजपा नगर मंडल और स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। भारत माता की जय और देशप्रेम से ओतप्रोत गीत गाए गए।
प्रभात फेरी में जीआईसी, राबाइंकॉ और प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम गीत गाकर प्रभात फेरी को यादगार बना दिया। जीआईसी प्रांगण से निकाली गई प्रभात फेरी लालकुआं के मुख्य बाजार और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से होती हुई वापस इंटर कॉलेज में पहुंची। इस दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, संजीव शर्मा, मुकेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सरदार हरबंस सिंह, रामवीर सिंह राठौर, चौधरी सर्वदमन सिंह, हेमंत नरूला, अरुण प्रकाश आदि थे।

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा युवा मोर्च ने सिद्धेश्वर मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा बाइक रैली का शुभारंभ किया। रैली लखनपुर, रानीखेत रोड, कोटद्वार रोड, बाजार होते हुए भवानीगंज चौराहे पर समापन हुई। तिरंगा यात्रा बाइक रैली में नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, नगर महामंत्री नगर पूरण नैनवाल, अजय पाल, नवीन, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, अशोक गुप्ता, दिनेश मेहरा, नरेंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, गणेश रावत, सत्य प्रकाश शर्मा, मदन जोशी, भूपेंद्र खाती, नरेंद्र शर्मा, दीप्ति रावत, आशा बिष्ट, मनोज रावत, जेसी लोहनी, नीमा मठपाल आदि कार्यकर्ता रहे। (संवाद)

भीमताल ब्लॉक में तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी और कर्मचारी। संवाद

भीमताल ब्लॉक में तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी और कर्मचारी। संवाद- फोटो : BHIMTAL

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed