{"_id":"5898dfd34f1c1b945237901c","slug":"tremors-panic-resembled","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप का झटका, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप का झटका, मची खलबली
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Tue, 07 Feb 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
earthquake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे के बाद कुछ समय के लिए आए भूकंप के झटके से लोगों में दहशत फैल गई, कुछ लोग भय के चलते घर से बाहर भी आ गए। लोगों के फोन घनघनाने लगे और रिश्तेदार, शुभचिंतकों से हाल चाल जाना।
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत का कहना है कि कंट्रोल रूम से भूूकंप आने का पता चला है, लेकिन फिलहाल कहीं भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मेडिकल कॉलेज के रहने वाले डॉ. निर्दोष पंत कहते हैं एक बार लगा कि कोई कुर्सी को खींच रहा है, यह अहसास थोड़ी देर के लिए ही रहा।
विज्ञापन
गौलापार के रहने डीके पांडे का कहना था कि उनकी चरपाई, दरवाजे हिल गए और परिवार के लोगों के साथ घर से बाहर आ गए। नवाबी रोड पर महिला कॉलेज के पास रहने वाले व्यापारी नेता विरेंद्र गुप्ता ने बताया कि भूकंप के झटका आने के बाद पूरे इलाके में दहशत हो गई और लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
छड़ायल निवासी कमान सिंह धामी ने बताया कि भूकंप के झटके कारण काफी देर तक घर के बाहर ही परिवार के लोग रहे। कुशलक्षेम पूछने वालों का भी काफी फोन आए। इधर, नैनीताल, भीमताल और रामनगर क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर आ गए।