फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tree falling in storm caused jam

आंधी में पेड़ गिरने से लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tree falling in storm caused jam
रामपुर रोड पर पेड़ गिरने के बाद मधुमक्खियों का छत्ता नजर आया फायर ब्रिगेड की टीम ने आग लगाकर मधुम? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर गुरुनानक पुरा कालोनी के सामने आंधी पानी के दौरान पेड़ की डाल हाइवे पर गिरने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम के दौरान पेड़ की डाल के अलावा मलबा बाधक बन रहा था। फायर ब्रिगेड ने डालियों को काटकर आवागमन सामान्य किया।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आंधी के दौरान पेड़ की डाली हाइवे पर गिर पड़ी। इस मार्ग पर एक तरफ मलबा और दूसरी तरफ डाल गिरने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उस समय पेड़ की डाल पर लगे मधुमक्खियां भी तेजी के साथ फैल गई थी। अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम ने बताया जवानों ने छत्ते में आग लगाकर मधुमक्खियों का भगाया। इसके बाद वुडेन कटर से पेड़ की डालियों को काटकर रास्ता साफ किया। इस बीच 35 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। पेड़ की डालियों के हटने पर रामपुर रोड का आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed