{"_id":"6b01b07f69530a14290c2cfc","slug":"tender-date-for-15-vehicles-of-rbsk-scheme-extended-till-november-23-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईकोर्ट का निर्देश: आरबीएसके योजना के 15 वाहनों की निविदा तिथि 23 नवंबर तक बढ़ी, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईकोर्ट का निर्देश: आरबीएसके योजना के 15 वाहनों की निविदा तिथि 23 नवंबर तक बढ़ी, दिए निर्देश
Sat, 21 Nov 2026 08:24 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:24 PM IST
सार
नैनीताल हाईकोर्ट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 15 वाहनों की निविदा जमा करने की तिथि बढ़ाकर 23 नवंबर करने और निविदा में हुई तकनीकी त्रुटि ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल हाईकोर्ट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में 15 वाहनों के संचालन के लिए जारी निविदा जमा करने की तिथि बढ़ाकर 23 नवम्बर सोमवार तक करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने निविदा में हुई तकनीकी त्रुटि को भी ठीक करने को कहा है।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार रामनगर निवासी मैसर्स शांति मनराल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सीएमओ नैनीताल के अधीन एनएचएम के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उनकी फर्म के 15 वाहन 1 सितम्बर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक संचालित थे। 22 अगस्त 2026 को सीएमओ की ओर से फर्म को एक पत्र मिला, जिसमें पुरानी शर्तों पर ही वाहन संचालन जारी रखने का प्रस्ताव दिया गया था। फर्म ने 25 अगस्त को यह प्रस्ताव स्वीकार भी कर लिया था। इसी बीच 11 नवम्बर 2026 को सीएमओ द्वारा वाहन संचालन के लिए नई निविदा जारी कर दी गई।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता के अनुसार समाचार पत्र में प्रकाशित निविदा में दर्शाया गया जैम पोर्टल नम्बर वास्तविक जैम पोर्टल नम्बर से भिन्न था, जिस कारण उनकी फर्म टेंडर फार्म नहीं भर सकी। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से निविदा भरने की तिथि बढ़ाने की प्रार्थना की, ताकि उन्हें निविदा में भाग लेने और उसे जमा करने का अवसर मिल सके। सुनवाई के बाद कोर्ट ने निविदा जमा करने की तिथि बढ़ाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
