फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Treatment' of cracks in Bhimtal Dam begins

Nainital News: भीमताल डैम की दरारों का ‘इलाज’ शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
'Treatment' of cracks in Bhimtal Dam begins
भीमताल डैम में ड्रिल मशीन से रिसाव को लेकर अध्ययन करते हुए विशेषज्ञ।
भीमताल (नैनीताल)। ब्रिटिशकालीन भीमताल डैम में पड़ रही दरारों के कारण पानी के रिसाव की मरम्मत कार्य का अध्ययन शुक्रवार से शुरू हो गया है। बता दें कि एक करोड़ 99 लाख रुपये डैम की मरम्मत के लिए स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भीमताल डैम में दिल्ली से आई जिओ टेक्निकल की टीम के विशेषज्ञों ने ड्रिल और तकनीकी मशीनों की मदद से डैम की दीवारों पर पानी के रिसाव वाली जगहों पर काम शुरू किया। विशेषज्ञों की ओर से ड्रिल करके एक लोहे की रॉड की मदद से सेंसर वाली चिप को डैम के अंदर डाला गया। इससे पता चलेगा कि दीवारों से पानी का रिसाव कितना हो रहा है।
विज्ञापन


भू तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भीमताल डैम का निर्माण अंग्रेजों की ओर से किया गया था। उन्होंने कहा कि डैम के निर्माण को 140 से अधिक साल हो चुके है। डैम के पुराने होने के चलते उसकी दीवारों से कई जगह पानी का रिसाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि दरारों से पानी का रिसाव बढ़ने पर खतरा बढ़ सकता है। रिसाव किन जगहों से हो रहा है, इसके अध्ययन के लिए काम शुरू कर दिया है। डैम के पुराने होने के चलते ड्रिल का काम बेहद सावधानी से किया जा रहा है। कहा कि मशीन से मिले डाटा के बाद ही रिसाव का पता चलेगा। रिसाव का पता चलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर किया जाएगा। इस दौरान सहायक योगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed