{"_id":"6121565c8ebc3e79dc6b2f8c","slug":"travelers-traders-upset-due-to-closure-of-jeolikot-bhawali-route-haldwani-news-hld435312372","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योलीकोट-भवाली मार्ग बंद होने से यात्री-व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योलीकोट-भवाली मार्ग बंद होने से यात्री-व्यापारी परेशान
विज्ञापन
हल्द्वानी, रानीबाग भीमताल पुल से होकर गुजरते वाहन। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यात्री और कारोबारी परेशान हैं। उन्हें पहाड़ जाने या हल्द्वानी आने के लिए अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है।
फेरे बढ़ने के कारण रोडवेज ने यात्री किराया 50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। रोडवेज के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाली सभी बसों को वाया नैनीताल भेजा जा रहा है। दूरी अधिक होने के कारण भवाली, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ रूट पर 20 रुपये और भीमताल जाने वाली बसों में 50 रुपये तक किराया बढ़ाया है।
गौलापार बाईपास में खड़े है सैकड़ों भारी वाहन
हल्द्वानी। ज्योलीकोट-भवाली मार्ग बंद होने के कारण भारी वाहनों को पुलिस वाया नैनीताल होते हुए नहीं जाने दे रही है। इस कारण सैकड़ों वाहन रोड खुलने के इंतजार में गौलापार बाईपास में खड़े हैं। रविवार को रूट खुलने के बाद भी भारी वाहनों का यहां से संचालन हो सकता है।