{"_id":"5591d5be32275630ff7db5534c7d9a9b","slug":"transport-workers-union-representative-conference-of-the-kumaon-region-of-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों की समस्याओं का होगा निराकरण : डा. इंदिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों की समस्याओं का होगा निराकरण : डा. इंदिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 12 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वह रोडवेज की समस्याओं और मांगों से पूरी तरह वाकिफ हैं, जिसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होेंने कहा कि कोशिश है कि प्रदेश में आधुुनिक सुविधा से सुसज्जित बस अड्डे बनाए जाएं।
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ कुमाऊं क्षेत्र के प्रतिनिधि सम्मेलन में वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि कर्मियों को निश्चित समय पर वेतन मिल जाए। संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश चंद ने कहा कि 2010 में रिटायर कर्मियों को ग्रेच्युटी का पूर्ण भुगतान नहीं हुआ है। बसों को बेड़ा पुराना हो गया है। वरिष्ठ नेता डीडी शर्मा ने कहा कि करीब 13 साल होने जा रहे हैं, लेकिन परिवहन नीति नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
श्रमिक नेता एनके कपिल, दान सिंह सूर्या, पवन कुमार ने कहा कि प्रदेश में रोडवेज की हालत खस्ता है, इसकी बेहतरी के लिए जल्द कदम उठाने की जरूरत है। इस दौरान रमेश चंद्र जोशी, डीएन जोशी, विरेंद्र बिष्ट, मदन सिह बिष्ट, एनवी पलड़िया, हरीश चंद्र, सतीश नैनवाल, खीम सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन