फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transfer of six principal of degree college, attached to one directorate

डिग्री कालेज के छह प्राचार्य का तबादला, एक निदेशालय से अटैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Transfer of six principal of degree college, attached to one directorate
हल्द्वानी। शासन ने डिग्री कॉलेजों के छह प्राचार्यों के तबादले कर दिए हैं, जबकि जोशीमठ कॉलेज के प्राचार्य को उच्चशिक्षा निदेशालय से अटैच किया गया है। इधर, उच्चशिक्षा विभाग में मध्य सत्र में प्राध्यापकों और प्राचार्यों के स्थानांतरण किए जाने से कई सवाल पैदा हो गए हैं। पहले 31 प्राध्यापकों के बाद प्राचार्यों के इस समय तबादलों के तरह-तरह मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उच्चशिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित 25 से अधिक राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के पद रिक्त हैं। महाविद्यालयों में प्राचार्य न होने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। शासन डीपीसी कर रिक्त पदों पर प्राचार्यों की तैनाती कर नहीं सका है, केवल प्राचार्यों को इधर से उधर स्थानांतरण करने में लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी सचिव (उच्चशिक्षा) अशोक कुमार की ओर से सात प्राचार्यों के स्थानांतरण करने के संबंध में आदेश जारी किए गए। इनमें से छह प्राचार्यों को दूसरे महाविद्यालयों में स्थानांतरित किया गया, वहीं स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के प्राचार्य डॉ. एलबी अग्निहोत्री को अगले आदेशों तक उच्चशिक्षा निदेशालय से अटैच किया गया। शासन की ओर से जारी तबादलों के आदेश शुक्रवार को दोपहर बाद उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. एससी पंत को प्राप्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस प्राचार्य का कहां हुआ स्थानांतरण
- प्राचार्य डॉ. ऊषा डोगरा - भतराैंजखान कॉलेज से किच्छा
- प्राचार्य डॉ. सुशीला सूद - तल्ला सल्ट कॉलेज से मालधनचौड़
- प्राचार्य डॉ. विजय कुमार अग्रवाल - पोखड़ा कॉलेज से भावर कोटद्वार
- प्राचार्य डॉ. पंकज पंत - लम्बगांव कॉलेज से रिखणीखाल
- प्राचार्य डॉ. राजीव रतन- भावर कोटद्वार कॉलेज से खानपुर
- प्राचार्य डॉ. हितेश जोशी - रिखणीखाल कॉलेज से लम्बगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed