{"_id":"656ea717e54298216102ea96","slug":"transfer-of-officers-in-geology-and-mining-department-in-uttarakhand-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में अफसरों के तबादले, जानिए नैनीताल के अधिकारी को कहां मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में अफसरों के तबादले, जानिए नैनीताल के अधिकारी को कहां मिली तैनाती
Tue, 05 Dec 2023 09:59 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:59 AM IST
सार
उत्तराखंड में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने अफसरों के तबादले किए हैं। नैनीताल जनपद में तैनात खान अधिकारी ताजबीर सिंह नेगी को खनन प्रशासन से संबंधित कार्यों के अलावा जिला बागेश्वर के विभाग से जुड़े प्रशासन से संबंधित कार्य का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने अफसरों के तबादले किए हैं। ऊधमसिंह नगर में तैनात उप निदेशक/ज्येष्ठ खान अधिकारी दिनेश कुमार को टिहरी गढ़वाल में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
नैनीताल जनपद में तैनात खान अधिकारी ताजबीर सिंह नेगी को खनन प्रशासन से संबंधित कार्यों के अलावा जिला बागेश्वर के विभाग से जुड़े प्रशासन से संबंधित कार्य का दायित्व दिया गया है। टिहरी गढ़वाल में तैनात उप निदेशक/भूवैज्ञानिक डॉ. अमित गौरव को ऊधमसिंह नगर के खनन प्रशासन एवं भूविज्ञान से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा में तैनात उप निदेशक ज्येष्ठ खान अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को रुद्रप्रयाग में स्थानांतरित किया गया है। ऊधम सिंह नगर में सहायक भूवैज्ञानिक पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार सिंह सजवाण को रुद्रप्रयाग में तैनात किया गया है।
विज्ञापन