फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Training given on use of dung collector and preparation of vermicompost

Nainital News: डंग क्लेक्टर का प्रयोग एवं वर्मी कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Training given on use of dung collector and preparation of vermicompost
गौलापार (नैनीताल)। कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट की ओर से ऑन फॉर्म ट्रायल के अंतर्गत महिला कृषकों को गौशाला की सफाई करने के लिए डॉ. सुधा ने डंग कलेक्टर के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया। महिलाओं ने डंग क्लेक्टर के प्रयोग के अनुभव के संबंध में श्रम एवं समय की बचत के साथ-साथ हाथ एवं नाखून में लगने वाले घाव से बचने को सहायक बताया। डॉ. कंचन नैनवाल, डॉक्टर बलवान सिंह एवं डॉ. वीके सिंह ने महिला कृषकों को जैविक खेती करने के लिए पशुपालन करने की सलाह दी गई। डॉ. शशी तिवारी ने जय गोपाल केंचुए से समूह द्वारा अधिक मात्रा में वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन कर आय उपार्जन में सहायक बताया गया। उक्त कार्यक्रम में कुल 22 महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया। संचालन दीप कुमार ने किया। इस मौके पर कमल सत्यपाल, महिपाल लोहनी, सुभाष चंद्र, गोविंदी देवी, सुमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed