फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic kept crawling for four hours

Nainital News: चार घंटे रेंगता रहा ट्रैफिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic kept crawling for four hours
हल्द्वानी। नरीमन तिराहे पर सड़क चौड़ीकरण की जद में आए पेड़ के गिरने का खतरा पैदा हो गया था। खतरे को देखते हुए वन विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह दो पेड़ों की लॉपिंग की। लॉपिंग के दौरान चार घंटे यातायात प्रभावित रहा। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को वाया गौलापार भेजा गया। हालांकि बीच-बीच में पुलिस ने यातायात में ढील भी दी।
विज्ञापन


काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नरीमन तिराहे के बीच सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बारिश के कारण बीते दिनों नरीमन तिराहे पर एक पुराना पेड़ गिर गया था। इसके बाद दूसरे पेड़ की लॉपिंग का कार्य विरोध के कारण नहीं हो सका। मगर लगातार बारिश के कारण यहां कई पेड़ों की जड़ों से मिट्टी बहने के कारण उनके गिरने का खतरा हो गया था। सुबह 9:30 बजे से काम शुरू हुआ, इससे पहाड़ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इसे देखते हुए दोपहिया और ऑटो को नई बस्ती कॉलोनी की रोड की ओर डायवर्ट कर नरीमन तिराहे के पास निकलवाया गया। मगर दोनों तरफ से काॅलोनी में वाहन घुसने से कई बार जाम की भी स्थिति बनती रही। वहीं बड़े वाहनों को लॉपिंग न होने पर बीच-बीच में बारी-बारी से छोड़ा गया। नैनीताल से आने वाले वाहनों को गौलापार की ओर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed