{"_id":"6af4bb8604a1e520f70a8da9","slug":"salaries-of-12-employees-absent-from-the-office-have-been-withheld-and-the-termination-of-three-has-been-recommended-nainital-news-c-8-1-hld1029-865609-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दफ्तर से गायब 12 कर्मियों का वेतन रोका, तीन की सेवा समाप्ति की संस्तुति की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दफ्तर से गायब 12 कर्मियों का वेतन रोका, तीन की सेवा समाप्ति की संस्तुति की
Thu, 12 Nov 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बुधवार को विकासखंड कार्यालय हल्द्वानी का निरीक्षण किया। यहां 12 कर्मचारी नदारद मिले। इस पर सीडीओ ने उनका जवाब तलब करने व संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। इधर, भीमताल ब्लॉक में गायब मिले तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति की।
बुधवार को हल्द्वानी ब्लाक में पहुंचे सीडीओ पांडेय ने विकासखंड कार्यालय के दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखंड में संचालित वीबी जीरामजी, एनआरएलएम, ग्रामोत्थान विधायक निधि, सांसद निधि पंचायतीराज, युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, लघु सिंचाई के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हल्द्वानी के बीडीओ को निर्देश दिए कि वह दफ्तरों से अनुपस्थित मिले पांच कर्मचारियों और बिना अवकाश स्वीकृत कराए छुट्टी पर गये सात कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लें। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर उनका एक दिन का वेतन आहरित न किया जाए।
विधायक निधि सांसद निधि, राज्य वित्त एवं 15वें वित्त योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के पूर्ण उपयोग न होने पर रोष व्यक्त करते हुए प्राप्त धनराशि का शीघ्र उपयोग करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चंदा फर्त्याल, बीडीओ बीएस बिष्ट समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भीमताल में बीडीओ बगैर अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय से बाहर मिले
हल्द्वानी कार्यालय के निरीक्षण के दाैरान सीडीओ ने भीमताल विकासखंड कार्यालय का फोन पर जायजा लिया। पता चला कि खंड विकास अधिकारी और तीन संविदा कर्मी नदारद हैं। बीडीओ के बिना अवकाश स्वीकृत कराए व बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर जाने को सीडीओ ने गंभीरता से लिया। इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही तीनों संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की संस्तुति जिलाधिकारी से की है।