Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowds throng bus terminals for the return journey after the festival; a scramble for seats ensues.

Nainital News: त्योहार के बाद वापसी के लिए बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, सीट के लिए मारामारी

Thu, 12 Nov 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 12 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng bus terminals for the return journey after the festival; a scramble for seats ensues.
हल्द्वानी। दीपावली और भैया दूज का त्योहार मनाने के बाद बुधवार से नौकरी-पेशा लोगों का महानगरों को लौटने का क्रम शुरू हो गया है। इससे सुबह से ही यहां बस अड्डे पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। महानगरों को जाने वाली बसों की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियों के बीच सीटों को लेकर मारमारी रही। इसे देखते हुए परिवहन निगम को दिल्ली, देहरादून, बरेली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे में यात्रियों की भीड़ रही। अधिकांश यात्री दिल्ली, देहरादून, बरेली व चंडीगढ़ की बसों को खोजते नजर आए। बस के नजर आते ही यात्रियों की भीड़ उस और दौड़ पड़ती। बसों के दरवाजे यात्रियों की भीड़ से ऐसे पटे कि महिला यात्रियों का बस में प्रवेश मुश्किल हो गया। कई यात्रियों ने बसों की खिड़कियों से सामान भीतर डालकर सीटों पर कब्जा जमाया। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली मार्ग पर 45 बसें दौड़ाईं। त्योहार पर तीन दिन बाद रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। हल्द्वानी डिपो की ओर से दिल्ली के लिए वाल्वो, एसी समेत 25 बसों का संचालन किया गया। मुरादाबाद से चक्कर लगाकर लौटी बसों को बरेली भेजा गया। काठगोदाम डिपो ने भी राजधानी मार्ग पर 20, देहरादून रूट पर पांच बसें भेजीं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि त्योहार के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


छठ के लिए ट्रेनों में बढ़ी भीड़
दीपावली के बाद छठ पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। 16 नवंबर तक फुल चल रही अधिकतर ट्रेनों में यहां से जाने के लिए सीटों की वेटिंग 100 से पार हो चुकी है। बुधवार को बाघ, रानीखेत, शताब्दी, संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनों में यहां से जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क क्रांति फिर लेट
संपर्क क्रांति ट्रेन के लेट होने का क्रम जारी है, मंगलवार की रात दिल्ली से चलकर काठगोदाम पहुंचने वाली गाड़ी अपने निर्धारित समय रात 10:45 बजे के बजाय रात 12 बजे के बाद पहुंची। रात में मौसम में ठंडक होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह गाड़ी त्योहार के पहले से ही लगातार लेट पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article