{"_id":"6af4bc55a454e730720f24c4","slug":"the-list-of-board-examination-centers-will-be-released-soon-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-11783-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द होगी जारी
Thu, 12 Nov 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बोर्ड ने प्रदेश के सभी जिलों से प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी है। जिलों से सूचियां मिलने के बाद राज्य स्तरीय बैठक में उनका परीक्षण और आकलन किया जाएगा। इसके बाद केंद्रों की सूची जारी की जाएगी।
बोर्ड के सचिव विनोद कुमार डोंडियाल ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए 2,09,425 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 1,10,278 जबकि इंटरमीडिएट के 99,147 परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से अभी परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी जिलों से कंद्रों की सूची मांगी गई है। राज्य स्तरीय बैठक में परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों को सामान्य, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणियां बनाई जाएगी। बैठक के बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी।