{"_id":"579657ce4f1c1b327d21e02f","slug":"traders-out-of-the-mayor-s-funeral-effigy-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने मेयर के पुतले की निकाली शवयात्रा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने मेयर के पुतले की निकाली शवयात्रा, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने निकाली मेयर के पुतले की शवयात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर निगम द्वारा किराया वृद्धि करने को लेकर व्यापारियों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर के बैनर तले व्यापारियों ने मेयर के पुतले की शवयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने अगर व्यापारियों का उत्पीड़न करने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
किराया बढ़ोत्तरी के विरोध में व्यापारी रामलीला मैदान में एकत्र हुए। व्यापारियों ने मेयर के पुतले की शवयात्रा शुरू कर भैरव चौक, पटेल चौक, बर्तन बाजार, साहूकारा लाइन, मीरा मार्ग, सदर बाजार, नल बाजार, मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, कारखाना बाजार, नैनीताल रोड होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे तथा नारेबाजी कर मेयर के पुतले की अंत्येष्टि की।
विरोध प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, गौरव, संदीप सक्सेना, जसविंदर सिंह, अनूप टंडन, रेहान अंसारी, चंद्रशेखर कबडवाल, महबूब आलम, दलजीत नागपाल, हेमंत शर्मा, जुबैर खान आदि दर्जनों व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
मेयर डाॅ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने कहा, नगर निगम की प्रासंगिकता को बनाए रखने के लिए नगर निगम बोर्ड में दुकानों का किराया प्रतिवर्ग फुट किया जाना जरूरी था। निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्णय आवश्यक था। इससे दुकान किराए में समानता और पारदर्शिता आएगी। इसमें व्यापारी हितों को भी रखा गया है।