फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders in Ramnagar came face to face with the new provisions of GST.

Nainital News: रामनगर में जीएसटी के नए प्रावधानों से रूबरू हुए व्यापारी

Sun, 05 Oct 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 05 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Traders in Ramnagar came face to face with the new provisions of GST.
रामनगर। राज्य कर विभाग की कार्यशाला में नवीनीकृत जीएसटी प्रावधानों के विषय में चर्चा की गई। शनिवार को रामनगर के छोई स्थित एक रिजॉर्ट में हुई कार्यशाला का जीएसटी अपर आयुक्त राकेश वर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट ने शुभारंभ किया। कार्यशाला में जीएसटी में 22 सितंबर के बाद हुए बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। असिस्टेंट कमिश्नर अनिल सिंह ने बताया कि कार्यशाला में दो सेशन में हुए। प्रथम सत्र में डिप्टी कमिश्नर विनय ओझा ने करदाताओं व बार के जीएसटी बदलावों के विषय में जानकारी दी। दूसरे सत्र में व्यापारियों, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी, प्लाईवुड एसोसिएशन, रामनगर टैक्स बार व अन्य सभी करदाताओं के प्रश्नों का उत्तर दिया गया। इस दौरान संतोष सिंह, अनिल चोहान, प्रकाश त्रिवेदी, अजय, पूरन पांडे, गौरव गोला, संजीव अग्रवाल, फैजुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed