फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders and AAP worker protested.

बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों और आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Traders and AAP worker protested.
किच्छा में उर्जा निगम कार्यालय पर धरना देते व्यापारी। - फोटो : KITCHHA
किच्छा। अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए व्यापारियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। ऊर्जा निगम के एसडीओ आंदोलनकारियों को देहरादून से बिजली कटौती होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आए।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से बिजली कटौती से लोग परेशान है। भीषण गर्मी के कारण दिन भर कई घंटों तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। बिजली पर निर्भर सभी उद्योग भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शनिवार 12 बजे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी कई अन्य व्यापारियों के साथ ऊर्जा निगम के कार्यालय पर पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान कार्यालय पर किसी अधिकारी के न होने पर व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बाद में व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोड़ा ने एसडीओ दिनेश चंद से मोबाइल पर वार्ता की। महामंत्री को एसडीओ ने सरकारी कार्य से ग्राम भंगा में होने की बात कही तो व्यापारियों के कहने पर वे ऊर्जा निगम के कार्यालय पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस भी बुलवा ली। बाद में व्यापारियों ने एसडीओ दिनेश चंद को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने समझाया कि वे जनता की बात को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। वहां मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, नितिन फुटेला, रामस्वरूप अरोरा, अशोक सिंधी, कैलाश खन्ना, रिंकु कोली, निशान सिंह, सौरभ सिंह, सोनू लोगानी आदि थे। इन व्यापारियों के जाते ही आप कार्यकर्ताओं ने भी घंटे तक धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीओ ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया। वहां जनार्दन सिंह, कुलवंत सिंह, सोनू गुप्ता, दिनेश यादव, जावेद मलिक, मुख्त्यार सिंह, सुरेंद्र गाबा, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद जीशान, अखलाक कुरेशी, पाक मोहम्मद, मनोज शाही, घनश्याम, जिगर जीत सिंह, संजीव कुमार पांडे, मोहम्मद यूनुस आदि थे।

किच्छा में उर्जा निगम कार्यालय पर धरना देते आम आदमी पार्टी के लोग

किच्छा में उर्जा निगम कार्यालय पर धरना देते आम आदमी पार्टी के लोग- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed