फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trader dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Trader dies in collision with unknown vehicle
प्रतीकात्मक।
रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज के पास स्कूटी सवार व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संजीव अग्रवाल (50) पुत्र ओंकार नाथ अग्रवाल बंबाघेर के रहने वाले थे, वह कॉस्मेटिक के व्यापारी थे। शुक्रवार शाम को व्यापारी अपनी स्कूटी से बैराज की ओर जा रहे थे। बालाजी मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए और उनके मुंह से खून आने लगा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने व्यापारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की पत्नी और दो बच्चे हैं। वहीं रामनगर के व्यापारियों में भी शोक की लहर है। हर कोई उनकी खैर खबर लेने के लिए अस्पताल गए और उनके परिवार को ढांढस बंधाया। जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed