फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trader dies after being hit by a train

व्यापारी की ट्रेन से कटकर मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Trader dies after being hit by a train
नसीर (फ़ाइल फ़ोटो)। - फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। जुमे की नमाज के बाद मजार से दुआ मांगकर लौट रहे लालकुआं निवासी व्यापारी की देवरनिया में रेलगाड़ी से कटकर मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से देवरनिया के कठराढाल इस्लामनगर गोटिया बरेली और हाल हाथीखाना निवासी नसीर अहमद (45) पुत्र रमजानी बरेली गए हुए थे। शुक्रवार को घर से नमाज पढ़ने देवरनिया गए थे। नमाज पढ़ने के बाद भट्टे वाले मियां की मजार से पैदल लौटते समय वह देवरनिया और बहेड़ी के बीच ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में नसीर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल बहेड़ी एवं देवरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से पहचान के बाद घटना की सूचना लालकुआं हाथीखाना निवासी उनके परिजनों को दी गई। आनन-फानन में परिजन देवरनिया पहुंचे। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है और पच्चीस एकड़ रोड में कॉस्मेटिक की दुकान है। वह बरेली स्थित अपने ससुराल में गमी पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed