{"_id":"69dea493644a49bdcb0a6358","slug":"tourists-were-stuck-in-traffic-jam-for-half-an-hour-nainital-news-c-238-1-shld1020-124831-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे पर्यटक
Wed, 15 Apr 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकली रैली के दौरान शहर का यातायात पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया। मॉल रोड पर वाहनों के दबाव और डायवर्जन के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को नैनीताल में आंबेडकर जयंती पर आयोजित रैली के चलते शहर के प्रमुख मार्ग मॉल रोड पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। तल्लीताल से मल्लीताल की ओर जाने वाले वाहनों को सूचना कार्यालय के पास रोक दिया गया जिससे लोअर मॉल रोड पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान पर्यटक और स्थानीय लोग जाम में फंसे रहे। मल्लीताल से तल्लीताल की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर राजभवन रोड से भेजा गया। मॉल रोड पर रैली के दौरान कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त नजर आईं।
टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि रैली को देखते हुए यातायात डायवर्ट किया गया था ताकि व्यवस्था बनी रहे। वाहनों के दबाव के चलते कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। कुछ देर बाद यातायात सामान्य हो गया।