{"_id":"66259f551621a18045058c84","slug":"tourists-stuck-in-traffic-jam-from-bhimtal-to-garampani-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-103384-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भीमताल से गरमपानी तक जाम में फंसे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भीमताल से गरमपानी तक जाम में फंसे सैलानी
Mon, 22 Apr 2024 04:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में जाम में फंसे राहगीर।
भीमताल/गरमपानी(नैनीताल)। वीकेंड के चलते रविवार को भीड़ के चलते भीमताल से गरमपानी तक यात्रियों और सैलानियों को जाम का झाम झेलना पड़ा। रविवार को भीमताल, तिकोनिया, तल्लीताल, डांठ और गोरखपुर चौराहे पर जाम की समस्या बनी रही। ठंडी सड़क किनारे वाहनों के पार्क होने से जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि जाम को खत्म कराने के लिए पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। इधर, भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को वाहनों की आवाजाही से झूलापुल गरमपानी में सुबह से शाम तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन