{"_id":"65fec091929b8e8d5d0fb8f5","slug":"tourists-start-arriving-to-celebrate-holi-festival-nainital-news-c-238-1-shld1023-103957-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: होली पर्व मनाने के लिए सैलानियों का आगमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: होली पर्व मनाने के लिए सैलानियों का आगमन शुरू
Sat, 23 Mar 2024 05:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। होली के जश्न के लिए सैलानियों का आगमन शुरू हो चुका है। नगर में शुक्रवार को पहुंचे सैलानियों से पर्यटक स्थल गुलजार रहे। देर शाम तक सैलानियों का नैनीताल पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
होली के चलते अधिकतर होटलों में 60 से 70 फीसदी कमरों के लिए अग्रिम बुकिंग हो गई है। पिछले एक दशक से पर्यटकों का हिल स्टेशन में होली मनाने का प्रचलन चला आ रहा है। इस बार भी दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों से सैलानी नैनीताल पहुंच रहे हैं। इसके चलते नगर में भीड़ बढ़ने लगी है। पर्यटक वाहनों के भारी संख्या में पहुंचने से जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पार्किंग स्थल भी पैक नजर आए। इधर होली पर्व पर सैलानियों के लिए होटल कारोबारियाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसके अलावा फूलों की होली खेलने की व्यवस्था भी की गई है।