फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists gathered on weekends, there was jam throughout the day

Nainital News: वीकेंड पर उमड़े सैलानी, दिनभर लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Tourists gathered on weekends, there was jam throughout the day
नैनीताल। सप्ताहांत में शनिवार को भारी संख्या में सैलानी उमड़े। जिससे मालरोड समेत समीपवर्ती मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो यातायात सुचारू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। ऐसे में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी और ईद के बाद नैनीताल में सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। जिससे मालरोड, मल्लीताल समेत अन्य सड़कों पर जाम लगा रहा। जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही तल्लीताल बाजार, माल रोड, मल्लीताल बाजार, पंतपार्क, बोट स्टैंड, भोटिया बाजार, चाट बाजार, न्यू पालिका बाजार, जू व वाटरफाल समेत नगर के सभी पर्यटक स्थलों में सैलानियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

बीते वर्ष तक दोपहिया वाहनों पर लगाई जाती थी रोक
नैनीताल। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो ईद से पूर्व पुलिस प्रशासन ने न कोई होमवर्क किया न ही पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक की। ऐसे में ईद के बाद नैनीताल में दोपहिया व चारपहिया वाहनों का दबाव बढ़ गया। इस कारण लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीते माह एसपी यातायात, सीओ सीटी और यातायात निरीक्षक का तबादला किया गया है। इनके स्थान पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यटन सीजन को लेकर वर्तमान तक कोई बैठक पर्यटन कारोबारियों के साथ नहीं की गई है। ऐसे में नैनीताल शहर में पर्यटन सीजन पर अनुभवी अधिकारी की तैनाती जरूरी है। जिससे पर्यटन सीजन में दिक्कते न हो।

- दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल।

- वीआईपी ड्यूटी के चलते फोर्स रामनगर और हल्द्वानी में थी। भविष्य में दोपहिया वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव के तुरंत बाद पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव लिए जाएंगे। हरवंश सिंह एसपी यातायात व क्राइम।
एक दिन में इतने सैलानी पहुंचे
चिड़ियाघर - 3322
वाटरफॉल - 1590
रोप वे - 725
बॉटनिकल गार्डन - 299
केव गार्डन - 1295
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed