{"_id":"661dcadedcdf74b11a0232aa","slug":"tourists-fight-over-seats-in-bus-nainital-news-c-238-1-ntl1002-104534-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बस में सीट को लेकर पर्यटकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बस में सीट को लेकर पर्यटकों में मारपीट
Tue, 16 Apr 2024 06:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल से घूमकर बरेली लौट रहे पर्यटकों का बस में सीट को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इस दौरान पर्यटक घायल भी हो गए।
बरेली और ऊधमसिंह नगर से कुछ पर्यटक परिवार के साथ रविवार को नैनीताल घूमने आए थे। सोमवार को सभी वापस जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही एक बस रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची तभी पर्यटकों में सीट को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच बस के अंदर ही मारपीट होने लगी। इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पर्यटकों को शांत कराया। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि पर्यटकों की बस में सीट के लिए आपस में लड़ने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने दोनों पर्यटकों को समझाकर उन्हें घर के लिए रवाना कर दिया।

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन