फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists enjoy the snowfall

Nainital News: बर्फबारी में सैलानियों ने की मौज मस्ती

Mon, 26 Jan 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tourists enjoy the snowfall
नैनीताल में नौकायन के लिए लगी भीड़। संवाद
नैनीताल। नगर की चोटियों में बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को भी सैलानियों ने बर्फबारी का आनंद लिया और इन लम्हों को कैमरों में कैद भी किया। अगले कुछ दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


नयना पीक और स्नोव्यू और हिमालय दर्शन में बर्फ अब भी जमी हुई है। नैनीताल से करीब पांच किलोमीटर दूर हिमालय दर्शन क्षेत्र में रविवार को दिल्ली, हरियाणा, नोएडा आदि शहरों से पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच मस्ती की। वॉटर फॉल, केव गार्डन, पंत पार्क आदि पर्यटन स्थलों में चहलपहल रही। वाहनों का दबाब बढ़ने से मॉल रोड पर्यटक वाहनों से पटी रही। सुबह से नौका विहार करने वालों का तांता लगा रहा। शुक्रवार से लगातार सैलानियों की आमद बनी रहने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। पर्यटकों ने भोटिया बाजार, तिब्बती बाजार और बड़ा बाजार मॉल रोड स्थित दुकानों से गर्म कपड़ों की खरीदारी की। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि फिलहाल पर्यटकों की आमद बनी रहेगी।
विज्ञापन




दिनभर रेंगते रहे वाहन
पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर में दिनभर वाहन रेंगते रहे। इससे शहर के पार्किंग स्थल भी पैक रहे। मॉल रोड, रूसी बाईपास, तल्लीताल डांठ, बारापत्थर आदि इलाकों में ट्रैफिक रेंगकर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार और गणतंत्र दिवस पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है ताकि सैलानियों की किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। पार्किंग पैक होने पर शटल सेवा से सैलानियों को नैनीताल भेजा जाएगा।
-डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी यातायात

नैनीताल में नौकायन के लिए लगी भीड़। संवाद

नैनीताल में नौकायन के लिए लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed