{"_id":"64c56438753c64a10a0986a4","slug":"tourists-car-fell-into-the-ditch-nainital-news-c-97-1-hld1029-2415-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची धाम जा रहे सैलानियों की कार खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची धाम जा रहे सैलानियों की कार खाई में गिरी
Sun, 30 Jul 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी झूलापुल के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
ज्योलीकोट (नैनीताल)। कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए जा रहे दिल्ली निवासी एक परिवार की कार गेठिया के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन स्वामी और उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक पश्चिम विहार दिल्ली निवासी अमित ढींगरा (48) पुत्र अमरीक सिंह अपनी कार से कैंची धाम की ओर जा रहे थे। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पायलट बाबा आश्रम से सौ मीटर आगे की ओर कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार अमित ढींगरा उनकी पत्नी मोनिका ढींगरा (36), पुत्री सानिया ढींगरा (16) और पुत्र कनव (13) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय युवा, पुलिसकर्मी और भवाली स्थित अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए निजी वाहन से हल्द्वानी भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोट आई हैं।
पैरापिट से टकराई कार, तीन सैलानी घायल
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर गरमपानी झूला पुल के पास सैलानियों की एक कार पैरापिट से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गरमपानी में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि बरेली से अल्मोड़ा की तरफ जा रही कार गरमपानी झूला पुल के पास पैरापिट से टकरा गई। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। हादसे में वाहन चालक सुजीत चंद्र (48), उनकी पत्नी गरिमा सक्सेना (44), बेटा सार्थक जौहरी (18) निवासी चाणक्यपुरी थाना प्रेमनगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश घायल हो गए। डॉक्टरों ने तीनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी। सुजीत चंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बरेली से अल्मोड़ा को जा रहे थे और झपकी आने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।