Ramnagar: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बनेगा तेंदुआ पार्क, पर्यटकों को मिलेगा नया सफारी अनुभव
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को जल्द ही तेंदुओं के दीदार का नया अनुभव मिलने जा रहा है जहां प्रस्तावित तेंदुआ पार्क के जरिए सुरक्षित माहौल में नजदीक से वन्यजीवों को देखने की सुविधा विकसित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में जल्द ही पर्यटकों को तेंदुए के दीदार का नया अनुभव मिलने जा रहा है। पार्क अधिकारियों ने यहां तेंदुआ पार्क बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए भूमि चिह्नीकरण का कार्य किया जाना है। इसी क्रम में एनटीसीए को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
सीटीआर और उससे सटे वन प्रभागों में बीते कुछ वर्षों में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में बाघों ने तेंदुओं को जंगल से बाहर खदेड़ दिया है। इससे लोगों पर तेंदुओं के हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे तेंदुओं को रखने के लिए तेंदुआ पार्क बनाने की योजना बनाई गई है। इसे चारों ओर से दीवार और फेंसिंग से बंद किया जाएगा। पर्यटक बंद गाड़ियों में भ्रमण कर तेंदुए के नजदीक से दीदार कर सकेंगे।
नए वित्तीय वर्ष में तेंदुआ पार्क निर्माण की योजना है। भूमि चिह्नीकरण के लिए एनटीसीए को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। अनुमति के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।-डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, सीटीआर