फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists and Staff Clash in Toll Dispute

Nainital News: टोल विवाद में पर्यटक और कर्मियों में मारपीट

Fri, 08 May 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 08 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tourists and Staff Clash in Toll Dispute
नैनीताल। तल्लीताल लेकब्रिज चुंगी में टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान तलवार निकली तो खलबली मच गई। पर्यटक ने 112 में शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तल्लीताल स्थित लेकब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटक और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गालीगलौज और मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान एक पर्यटक ने बचाव में पाइप निकाला जिसे टोलकर्मियों ने खींच लिया। इसी दौरान पाइप के अंदर से तलवार निकलने पर मौके पर खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि हरियाणा निवासी सतविंदर सिंह की ओर से 112 पर शिकायत दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed