फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourist places full of tourists in Nainital

नैनीताल में सैलानियों से पटे पर्यटक स्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tourist places full of tourists in Nainital
नैनीताल में रविवार को पर्यटक कुछ इस तरह मौजमस्ती करते हुए। संवाद - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल में रविवार को सैलानियों का जमावड़ा रहा। मौसम साफ रहने से पर्यटक स्थलों पर दिनभर रौनक रही। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को नैनीताल में पर्यटकों के सैकड़ों वाहन प्रवेश कर चुके थे। रविवार सुबह से भी नैनीताल में पर्यटक अपने वाहनों और रोडवेज की बसों से प्रवेश करते रहे। दोपहर 12 बजे से तल्लीताल से मल्लीताल तक पर्यटकों का रैला रहा। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से डीएसए मैदान, मैट्रोपोल होटल कंपाउंड समेत सभी छोटे पार्किंग स्थल वाहनों से पैक रहे। हालांकि शहर से बाहर रूसी बाईपास और नारायण नगर स्थित अस्थायी पार्किंग खाली रहीं। पुलिस की सक्रियता के चलते नगर में जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। इधर पूरे दिन तल्लीताल, माल रोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, चाट बाजार, हिमालय दर्शन, बारापत्थर, सूखाताल, मल्लीताल बाजार, नयनादेवी मंदिर और डीएसए मैदान में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

पांच सौ से ज्यादा सैलानियों को लौटाया
नैनीताल। रविवार को नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर पुलिस ने बिना कोविड जांच और होटल की एडवांस बुकिंग के बिना पहुंचे लगभग 500 से ज्यादा पर्यटकों को लौटा दिया। रूसी बाईपास और बारापत्थर क्षेत्र में पुलिस सुबह से ही तैनात रही। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बारापत्थर क्षेत्र से नैनीताल में प्रवेश करने वाले लगभग 107 चार पहिया वाहनों और 50 से ज्यादा दोपहिया वाहनों में सवार 500 से ज्यादा सैलानियों के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी और न ही पार्किंग वाले होटलों की बुकिंग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों से बेरोकटोक पहुंच रहे पर्यटक
नैनीताल। नैनीताल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सख्ती तो बरत रहा है लेकिन पर्यटकों ने अब रोडवेज बसों से आना शुरू कर दिया है। रविवार को लगभग एक हजार से ज्यादा पर्यटक बसों से नैनीताल पहुंचे। बसों से आने वाले 90 प्रतिशत लोगों के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं है। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है।

बिना रिपोर्ट आने वालों की कोरोना जांच हो रही
नैनीताल। नैनीताल में पुलिस यातायात व्यवस्था के साथ-साथ बसों से आने वाले पर्यटकों पर भी नजर रख रही है। कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बिना शहर में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस की मदद से कोरोना जांच कर रही है। तल्लीताल थाने के एसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि बस से नैनीताल पहुंच रहे ज्यादातर पर्यटकों का न तो सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन है और न ही उनके पास कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट है। रविवार को भी बरेली, दिल्ली, मुरादाबाद से आए 20 से ज्यादा पर्यटकों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed