{"_id":"67fd3c6254dfb024340f9682","slug":"tourist-dies-after-falling-from-stairs-in-ramnagar-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: रामनगर में सीढ़ियों से गिरकर पर्यटक की मौत, दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: रामनगर में सीढ़ियों से गिरकर पर्यटक की मौत, दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था
Mon, 14 Apr 2025 10:18 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:18 PM IST
सार
रामनगर वन प्रभाग के पवलगढ़ रेंज स्थित बाराती रो वाटर फॉल में पैर फिसलने से एक पर्यटक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
रामनगर वन प्रभाग के पवलगढ़ रेंज स्थित बाराती रो वाटर फॉल में पैर फिसलने से एक पर्यटक की मौत हो गई। शिवपुरी कृष्णा नगर दिल्ली निवासी (46) विनय कक्कड़ पुत्र प्रेम नाथ अपने तीन दोस्तों के साथ रामनगर भ्रमण के लिए आया था। चारों दोस्त कालाढूंगी स्थित एक होटल में रुके थे। रविवार को सभी दोस्त पवलगढ़ रेंज स्थित बाराती रो में नहाने गए थे। नहाने के बाद सभी वापस होटल की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच बाराती रो के रास्ते में बनी सीढि़यों से विनय का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। उपचार के लिए उसे रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन