{"_id":"649b28f7f26a27c61c0ed204","slug":"tourist-beaten-in-nainital-nainital-news-c-8-1-177064-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टैक्सी चालक ने पर्यटक के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टैक्सी चालक ने पर्यटक के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
Tue, 27 Jun 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी से घूमने पहुंचे एक पर्यटक के पैर में टैक्सी चालक ने वाहन चढ़ा दिया। विरोध करने पर चालक ने साथियों को बुलाकर पर्यटकों के साथ मारपीट की। इलाज के बाद पर्यटक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी आनंद मिश्रा अपने परिवार के साथ घूमने नैनीताल आए थे। सोमवार रात साढ़े दस बजे वह नैनीताल क्लब से खाना खाकर बाहर आए ही थे कि एक टैक्सी वाहन ने उनके पैर पर वाहन चढ़ा दिया। उन्होंने आवाज देकर चालक को रुकने को कहा तो चालक उनके और पत्नी के साथ अभद्रता व गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर चालक उसे वाहन में बैठाकर टोल टैक्स तल्लीताल तक ले गया जहां उसने व उसके पांच साथियों ने आनंद मिश्रा के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद सभी लोग फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह पुलिस से मदद लेकर अस्पताल पहुंचा। एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर टैक्सी चालक व अन्य अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।