फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourism city buzzing with influx of tourists

Nainital News: सैलानियों की आमद से गुलजार रहा पर्यटन नगरी

Mon, 13 May 2024 06:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 13 May 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Tourism city buzzing with influx of tourists
नैनीताल। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के कारण सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। रविवार को सैलानियों की आमद और वाहनों का दबाव बढ़ा तो उनके वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर में रोका गया। यहां से सैलानी शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से पर्यटकों का आना शुरू हो गया था, यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इधर, दोपहर के बाद नैनीताल शहर की सभी पार्किंग स्थल पैक हो गए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने शहर के प्रवेश द्वार रूसी बाईपास व नारायण नगर में बनाई अस्थाई पार्किंग में वाहन पार्क करवाएं। जिसके बाद यहां से शटल सेवा चलाई गई। नैनीताल पहुंचे सैलानियों से पर्यटन स्थल गुलजार है। साथ ही सैलानियों ने नौकायन का आनंद लिया। केव गार्डन में 1108 वयस्क और 123 किशोर पहुंचे। इसके साथ ही वॉटर फॉल में 1194 वयस्क व 29 किशोर जबकि बॉटनिकल गार्डन में 443 पर्यटक पहुंचे। एसपी यातायात व क्राइम हरबंश सिंह ने बताया कि नैनीताल में छोटी बड़ी पार्किंग फुल होने के बाद सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास, नारायण नगर में रोक गया। यहां से शटल सेवा चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed