फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourism business due to falling water level of Bhimtal Lake

Nainital News: भीमताल झील का जलस्तर गिरने से पर्यटन कारोबार

Fri, 12 Apr 2024 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Tourism business due to falling water level of Bhimtal Lake
भीमताल/नैनीताल/रामनगर। बारिश नहीं होने का असर पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल झील के गिरते जलस्तर पर देखा जा सकता है। भीमताल झील का जलस्तर पिछले साल की अपेक्षा चार फिट नीचे गिर गया है। इससे झील की सिल्ट दिखाई देने लगी है। वहीं सातताल और नौकुचियाताल झील का जलस्तर भी गिर रहा है। ऐसे में भीमताल आने वाले सैलानी झील की सुंदरता का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। हालांकि, सिंचाई विभाग द्वारा बिलासपुर और ढुंगशिल के किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए मांग के अनुरूप पानी छोड़ा जा रहा है। लेकिन जलस्तर कम होने से भी सिंचाई विभाग परेशान हैं। वहीं यदि आने वाले दिनों में जलस्तर में गिरावट जारी रही तो फिर पर्यटकों की संख्या में गिरावट आ सकती है। जिससे पर्यटन कारोबार पर असर पड़ सकता है। । इस वर्ष सर्द मौसम में नगर में बारिश कम होने व आंशिक बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक सीमित रहने के कारण नैनीझील के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। बृहस्पतिवार को झील का जलस्तर तीन फीट पांच इंच तक पहुंच गया है। जो झील मापन के लिए लगे 12 फीट के मानक से आठ फीट सात इंच नीचे है। जबकि बीते वर्ष के मुकाबले दो फीट नौ इंच अधिक नीचे गिर गया है। वहीं रामनगर में इस साल कोसी नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। जबकि पिछले साल कोसी नदी के जलस्तर में सुधार हुआ था।
विज्ञापन


11 अप्रैल को झीलों का गिरता जलस्तर
साल - भीमताल - सातताल - नौकुचियाताल
2024 - 38.5 फिट - 12.6 फिट - 12.4 फिट
2023 - 41.2 फिट - 13. 4 फिट - 14 फिट



नैनीझील का 11 अप्रैल का जल स्तर
वर्ष जल स्तर
2024 3.5 फीट
2023 6.4 फीट
2022 1.1 फीट
2020 6.9 फीट
2019 3.11 फीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article