‘नूर वाला आया है, नूर लेकर आया हैै’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। दिन मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का, चेहरों पर खुशी, दिल में अमन की दुआ, होंठों पर ‘सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा’ और हाथों में तिरंगा। रामनगर में कुछ इस तरह हजारों की तादाद में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला गया। जुलूसे मोहम्मदी भवानीगंज स्थित मस्जिद नज्ज्रान से सुबह नौ बजे शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों पर घूमने के बाद जामा मस्जिद में आकर जलसे में तब्दील हो गया। जुलूस में मुस्लिम भाइयों द्वारा तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का जज्बा भी पेश किया गया। सांप्रदायिक एकता की मिसाल पेश करते हुए बसपा प्रत्याशी राजीव अग्रवाल, कांग्रेसी नेता हेम भट्ट, भाजपा के दिनेश मेहरा, सत्य प्रकाश शर्मा, मो. आदिल, पूरन नैनवाल सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। साथ ही फल बांटे गए।
बड़ी मस्जिद चौक खताड़ी में शहर पेश इमाम मौलाना हसन रजा मिस्वाही ने मोहम्मद साहब के संदेशों को दोहराया और मौजूद लोगों से नबी के बताए रास्ते पर चलने की गुजारिश की। इस दौरान कारी फुरकान, मौलाना महमूद आलम, कारी अफजल मोइन, कारी इरशाद, कारी अमजद, कारी ताहिर, कारी कासिम, जुलूसे मोहम्मदी कमेटी के हाजी रईस अहमद, मोबिन सैफी, शरीफ सैफी, कासिम हुसैन, परवेज अली, सलीम अहमद आदि उलेमा और अकीदतमंद थे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से एसडीएम पारितोष वर्मा, सीओ मिथिलेश कुमार, कोतवाल संजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा।
ईद की खबर
नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश धूमधाम से मनाई गई। जामा मस्जिद नैनीताल के इमाम अब्दुल खालिक के नेतृत्व में जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी द्वारा रजा क्लब से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इस मौके पर मल्लीताल बाजार को भी कमेटी की ओर से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा।
जुलूस रजा क्लब से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए डीएसए मैदान पहुंचा। जुलूस के दौरान मौला अली कमेटी, मोहर्रम कमेटी, गुलशने गौहर कमेटी ने नातिया कलाम पढ़ते हुए जुलूसे मोहम्मदी में शिरकत की। इस दौरान लोग ‘सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा’ जैसे कई नारे लगा रहे थे। डीएसए मैदान में हुई सभा में काठगोदाम जामा मस्जिद से आए उलेमा ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। बाद में प्रसाद भी बांटा गया। कार्यक्रम में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अध्यक्ष फिरोज खान, उपाध्यक्ष मो. नसीम, महासचिव नाजिम बक्श, सचिव याकूब, कोषाध्यक्ष मो. साबिर, इस्लाम, इकरान, इब्राहिम, मो. खालिद, रमजान बख्श, मोलाना नदीम अशरफी, शानू अहमद, मो. कासिम, जमीर अहमद, अब्दुल वासिद, अहसान, कासिफ जाफरी, शाहिद वारसी, रिजवान अहमद आदि थे। जलसे की निजामत हजरत सैय्यद आबाद जाफरी ने की।
हल्द्वानी। ‘नूर वाला आया है, नूर लेकर आया है, सारे आलम में देखो कैसा नूर छाया है।’ कुछ ऐसे ही नातिया कलामों के साथ सोमवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बड़े-बुजुर्गों के साथ ही बच्चों में भी खास उत्साह देखा गया। झंडे और बैनर थामे जुलूस में शामिल हजारों लोग तिलावते कुरान और नातिया कलाम का नजराना पेश कर रहे थे।
पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर मुस्लिम एक्शन कमेटी की कयादत में जुलूस निकाला गया। बच्चों के साथ ही बड़े-बुजुर्ग भी सजधज कर निकले। अरबी पोशाक पहनकर सड़कों पर उतरे युवा जुलूस में जोश भर रहे थे। उलेमा लोगों से अदब और तहजीब की अपील कर रहे थे। सुबह 10 बजे लाइन नंबर 17 मुजाहिद चौक से शुरू हुआ जुलूस नई बस्ती, इंदिरानगर होते हुए वापस आजाद नगर पहुंचा। उसके बाद ताज चौराहा, मीरा मार्ग, किदवई नगर से गुजरकर मुजाहिद चौक पर जुलूस का समापन हुआ।
यहां लोगों को खिताब करते हुए जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती शाहिद अली अजहरी ने पैगंबर साहब की सुन्नतों पर अमल करने की अपील की। उसके बाद मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ की गई। इस मौके पर मुफ्ती नईमुद्दीन, कारी अब्दुल गफूर नईमी, मौलाना सय्यद इरफान रसूल, मौलाना शाहिद रजा, मौलाना मोहम्मद अकरम, मेंबर इंतजार हुसैन, हसीन अहमद खां वारसी, यासीन खां, जमीर अहमद, शराफत अली खान, उवैस खान, वारिस खान, मुजाहिद हुसैन, हसनेन रजा खतीबी, कारी मोहम्मद बाबर अली, दानिश इंतजार, एहरार बेग, शमशाद हुसैन आदि मौजूद थे। जुलूस में दावते इस्लामी, जमात रजा-ए-मुस्तफा, वारसी कमेटी, अंजुमन मोहब्बाने औलिया, रजा-ए-हक, समेत करीब 100 तंजीमों और मदरसों ने शिरकत की। रात को आजाद नगर और इंदिरा नगर क्षेत्र रोशनी से जगमग हो उठे। लोगों ने जगह-जगह आकर्षक सीनरी बनाईं।
विधानसभा चुनाव करीब है, ऐेसे में सियासी पार्टियों ने भी मुबारकबाद और इस्तकबाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। दर्जा मंत्री हाजी सुहेल सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने कैंप लगाया था। यहां मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश, दर्जा मंत्री हाजी इकबाल भारती, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, जफर पीएसी, जमील अहमद आदि ने जुलूस में शामिल लोगों को फल बांटे, जबकि दर्जा मंत्री हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी और ललित जोशी ने साथियों के साथ जुलूस में शिरकत की। बसपा प्रत्याशी शकील अहमद केके ने भी कैंप लगाकर फल बांटे। यहां जरियाब सिद्दीकी, नासिर मंत्री, ताहिर शेख आदि थे। अब्दुल कादिर ने भी जुलूस का इस्तकबाल किया। सपा के शोएब सिद्दीकी, रेहान अंसारी ने भी जुलूस में सहयोग दिया।