फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today will be the real test of the claimants of Congress

आज होगी कांग्रेस के दावेदारों की असल परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Today will be the real test of the claimants of Congress
हल्द्वानी। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की पांच सदस्यीय टीम अविनाश पांडेय के नेतृत्व में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत विधानसभा सीटों के दावेदारों की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची है। टीम ने 18 दिसंबर को अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के अधीन 14 विधानसभा सीटों के दावेदारों की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

रविवार को स्वराज आश्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 15 विधानसभा सीटों के दावेदारों से की स्क्रीनिंग करेगी। स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्येक विधानसभा सीट के दावेदारों से अलग-अलग बातचीत करेगी। कमेटी के सामने दावेदारों की असल परीक्षा होगी। स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों की नब्ज टटोलेगी और पता लगाएगी कि किस दावेदार में कितना दम है। दावेदारों का टिकट काफी हद तक स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट पर भी निर्भर करेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के मुताबिक उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग 19 दिसंबर को सुबह 9 बजे से स्वराज आश्रम में होगी। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष नागपुर के पूर्व सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अविनाश पांडेय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार प्रभारी नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और वीरेंद्र राठौर हरियाणा और सह प्रभारी बिहार कांग्रेस शामिल हैं। स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों के संबंध में जिला और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष से जानकारी एकत्रित करने के बाद उनकी अलग-अलग स्क्रीनिंग करेगी। अधिकांश दावेदारों के टिकट का मार्ग दावेदारों की स्क्रीनिंग के बाद करीब-करीब तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed