फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   to check tiger JCB pressure

एनटीसीए की टीम जेसीबी से बाघ को दबाने की जांच करेगी

Tue, 21 Mar 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Tue, 21 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
to check tiger JCB pressure
tiger - फोटो : amar ujala

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के दाबका क्षेत्र में विगत दिनों रेस्क्यू के दौरान बाघ को जेसीबी के पंजे से दबाने के मामले में एनटीसीए की जांच टीम देर रात रामनगर पहुंचेगी। टीम मंगलवार को इस मामले की जांच करेगी। 

विज्ञापन


विगत दिनों दाबका नदी में बहू व ससुर को मारने के बाद बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के बाद रेस्क्यू टीम ने जेसीबी के पंजे से दबाया था। बाद में बाघ की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल और अमर उजाला में खबर छपने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि घायल बाघ अन्य लोगों पर भी हमला कर सकता था। इसलिए जेसीबी के पंजे से बाघ को काबू किया गया था। इससे बाघ को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि इसकी जांच के लिए एनटीसीए की टीम देर रात तक रामनगर पहुंच  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एनटीसीए के डीआईजी संजय कुमार, निशांत वर्मा के साथ ही डिप्टी डायरेक्टर वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो राजेश्वर सिंह ठाकुर भी पहुंच रहे हैं। डीएफओ कहकशां नसीम ने कहा कि मंगलवार को बाघ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed