{"_id":"62f3f3a34fb71e41d34eba5a","slug":"tiranga-yatra-reached-in-one-hour-due-to-jam-haldwani-news-hld4720698151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के कारण एक घंटे में पहुंची तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी रामपुर रोड पर पहली बार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को स्वागत करते विधाय
Link Copied
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में जगह-जगह जाम की स्थिति देखने को मिली। यात्रा शुरू होने से पूर्व 11:15 बजे से रामपुर रोड में देवलचौड़ के पास जाम लगना शुरू हो गया। जाम खोलने के लिए मौके पर पुलिस भी तैनात थी। यात्रा के दौरान देवलचौड़ से सुशीला तिवारी तक जाम लगा रहा। इसके कारण देवलचौड़ से जजी कोर्ट तक जुलूस को पहुंचने में एक घंटे का वक्त लगा। हालांकि जाम से निपटने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट भी किए थे। (संवाद)
विज्ञापन
महिलाओं ने पगड़ी, पुरुषों ने पहनी टोपी
हल्द्वानी। तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति से ओतप्रोत दिखे। महिला मोर्चा के सदस्यों ने तिरंगे रंग की पगड़ी पहनी तो वहीं भाजयूमो और भाजपा कार्यकर्ता तिरंगे रंग की टोपी में नजर आये। सभी ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये। सभी वाहनों पर भी तिरंगे झंडे लगे थे। जुलूस के दौरान देशभक्ति के गीत बजाये गये। महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को राखी बांधी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तिकोनिया चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में भी शहीद मेजर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया साथ में पार्क में पौधारोपण भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।