{"_id":"64c562efc8bdff3b6b0d2c24","slug":"tigress-death-in-corbett-park-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-466-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कॉर्बेट पार्क में बाघिन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कॉर्बेट पार्क में बाघिन की मौत
Sun, 30 Jul 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज के अंतर्गत शनिवार को सांवल्दे नदी के पुल के नीचे एक बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंजर सहित वनकर्मियों ने बाघ के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद बाघिन का शव नष्ट कर दिया।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंजर संदीप गिरी ने बताया कि शनिवार सुबह सांवल्दे के ग्रामीणों ने पुल के नीचे एक बाघिन का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। बाघिन की उम्र करीब 5 से 6 साल के बीच होगी। बाघिन का शव राजस्व भूमि यानी तराई पश्चिम क्षेत्र के आमपोखरा रेंज के इलाके में पड़ा था। पोस्टमार्टम कराकर शव को नष्ट कर दिया। बाघिन की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी। बता दें कि रामनगर में ग्लोबल टाइगर दिवस का कार्यक्रम था और ऐसे में एक बाघिन की मौत ने अफसरों की चिंता जरूर बढ़ा दी।