{"_id":"679c5b1c8bc7c7fb420b8763","slug":"tiger-that-killed-a-woman-in-okhaldhunga-will-be-kept-in-dhela-rescue-centre-ramnagar-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: जान लेने के दोषी बाघ को रेस्क्यू सेंटर में आजीवन कारावास, शांति देवी का मारा था; 11 जनवरी को हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: जान लेने के दोषी बाघ को रेस्क्यू सेंटर में आजीवन कारावास, शांति देवी का मारा था; 11 जनवरी को हुआ कैद
Fri, 31 Jan 2025 10:39 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:39 AM IST
सार
ओखलढूंगा में पकड़े गए बाघ ने ही महिला की जान ली थी। मृतका के कपड़ों से मिले बाघ के बाल और पकड़े गए बाघ का डीएनए सैंपल जांच में मैच हो गया है। अब बाघ को ढेला रेस्क्यू सेंटर में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
बाघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के ओखलढूंगा में पकड़े गए बाघ ने ही महिला की जान ली थी। मृतका के कपड़ों से मिले बाघ के बाल और पकड़े गए बाघ का डीएनए सैंपल जांच में मैच हो गया है। अब बाघ को ढेला रेस्क्यू सेंटर में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
ओखलढूंगा निवासी शांति देवी (48) पत्नी नवीन जोशी बीती सात जनवरी को मवेशियों के लिए चारा लेकर घर लौट रही थीं। घर से करीब 100 मीटर पहले ही घात लगाए बाघ ने महिला की जान ले ली। घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में शांति देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। इसके बाद 11 जनवरी की देर रात को एक बाघ वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में फंसा था। बाघ के पकड़े जाने के बाद मृतका के कपड़ों से मिले बाघ के बाल और पकड़े गए बाघ के बाल को डीएनए जांच के लिए डब्ल्यूआईआई देहरादून भेजा गया था।
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगंथ नायक ने बताया कि डीएनए सैंपल मैच हो गया है। इससे पुष्टि हो गई है कि महिला की जान पिंजरे में कैद हुए बाघ ने ही ली थी। उन्होंने बताया कि अब उक्त बाघ को ढेला रेस्क्यू सेंटर में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन