फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   tiger never returned to the place where it killed Tulsi devi in ramnagar

Ramnagar News: तुलसी देवी को जहां मारा...वहां फिर नहीं लौटा बाघ, रिंगौड़ा में लगाया ट्रैप कैमरा; गश्त तेज

Fri, 20 Dec 2024 11:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, jरामनगर/नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, jरामनगर/नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

घास काटने गई वृद्धा को मारने वाले बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने ट्रैप कैमरा और पिंजरा लगाया है। वहीं बाघ घटना वाले स्थल पर लौटकर ही नहीं आया। दूसरी तरफ मृतका के परिजनों को वन विभाग की ओर से मुआवजे के रूप में दो लाख का चेक दिया गया।

विज्ञापन
tiger never returned to the place where it killed Tulsi devi in ramnagar
घटनास्थल पर पिंजरा लगाते वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिंगौड़ा में घास काटने गई वृद्धा को मारने वाले बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने ट्रैप कैमरा और पिंजरा लगाया है। वहीं बाघ घटना वाले स्थल पर लौटकर ही नहीं आया। दूसरी तरफ मृतका के परिजनों को वन विभाग की ओर से मुआवजे के रूप में दो लाख का चेक दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को 66 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी स्व. गोसाई कड़ाकोटी को रिंगौड़ा मजार के पास घास काटते हुए बाघ ने हमलाकर मार दिया। वृद्धा की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा और ट्रैप कैमरा लगाया गया है। रात के समय वन कर्मियों की टीम गश्त कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


बाघ की लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है और उसकी मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। तीन से चार बाघों की हो रही मूवमेंटरामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर तीन से चार बाघ घूम रहे हैं। इनमें एक बाघिन और उसके शावक भी हैं। घटना वाले स्थान पर बाघ नहीं आया है। ऐसे में घटना को अंजाम देने वाले बाघ को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। बाघ को पकड़ने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed