{"_id":"62aa3a4c801a462e33419aeb","slug":"tiger-laborer-swoops-down-in-corbett-dies-ramnagar-news-hld4660177196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट में बाघ मजदूर पर झपट्टा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट में बाघ मजदूर पर झपट्टा, मौत
विज्ञापन
रामनगर के कॉर्बेट में जंगल से शव ले जाती पुलिस व वन कर्मियों की टीम।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क के सर्पदुल्ली रेंज के धनगढ़ी गेट से डेढ़ किमी दूर बाघ ने एक मजदूर को मार डाला। बीट नंबर 4 के जंगल में उसका शव बरामद हुआ। वह सुल्तान कैंपस में सड़क पर जाल बनाने जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ढिकाला से लौट रहे सीटीआर निदेशक नरेश कुमार को सड़क पर बाइक पड़ी दिखी। उन्होंने सर्पदुल्ली रेंजर जयपाल सिंह रावत को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने बताया कि कुछ देर पहले एक मजदूर सुल्तान कैंपस में सड़क पर जाल बांधने के लिए गया था। इस पर आसपास के जंगल में खोज की गई तो वहां एक शव पड़ा मिला। मृतक की खिनाख्त खलील अहमद (40) पुत्र बांके अली निवासी मानपुर रोड ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मानसून के मद्देनजर सड़क पर जाल लगाने का काम चल रहा है। ठेकेदर के अंतर्गत खलील अहमद जाल बनाने का काम करता था। सीटीआर निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि धनगढ़ी बीट नंबर 4 में मजदूर का शव मिला। नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी।