फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger attacked two women who went to the forest to cut grass

घास काटने जंगल गईं दो महिलाओं पर बाघ ने किया हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacked two women who went to the forest to cut grass
हल्द्वानी, दानीबंगर गौलापार में बाघ के हमले में घायल महिला मुन्नी देवी को सुशीला तिवारी अस्पताल ? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी/गौलापार। गौलापार किशनपुर रेंज के दानीबंगर क्षेत्र में घास काटने गई दो महिलाओं पर मंगलवार सुबह दस बजे बाघ ने हमला कर दिया। दोनों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वन विभाग के अधिकारी अब तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ था या बाघ।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह कलीपुर दानीबंगर में रहने वाली खष्टी देवी पत्नी चंदन सिंह (32) और मूठपुर शास्त्री फार्म निवासी मुन्नी देवी पत्नी भैरव दत्त (42) करीब 15 महिलाओं के साथ किशनपुर रेंज के दानी बंगर मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर जंगल में घास लेने गई थीं। अचानक वहां बाघ ने मुन्नी देवी और खष्टी देवी पर हमला कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा। उधर, बुधवार सुबह प्रतापपुर गौलापार के महेश चंद्र के आंगन से बाघ गाय को उठा ले गया। ग्रामीणों ने जंगल में गाय के शव को बरामद किया।
विज्ञापन

दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमला करने वाला जानवर बाघ था या तेंदुआ। वन विभाग की टीम इस क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्रुव सिंह मार्तोलिया, एसडीओ, तराई पूर्वी वन प्रभाग
वन्यजीवों के हमलों में 26 लोगों ने खोई जिंदगी
हल्द्वानी। मानव-वन्यजीव संघर्ष में कई लोगों की मौत हुई है। पश्चिमी वृत्त के अंतर्गत आने वाले इलाके में 17 महीने में 26 लोगों की मौत हुई है। इसमें तेंदुओं के हमले में कई लोग मारे गए हैं। पश्चिमी वृत्त के अंतर्गत रामनगर, तराई पूर्वी, तराई केंद्रीय, हल्द्वानी और तराई पश्चिमी वन प्रभाग आता है। इन प्रभागों से जुड़े आबादी वाले इलाकों में भी मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं होती रही है। इसमें तेंदुआ, बाघ और हाथी के हमले में कई लोग हताहत होते हैं। पश्चिमी वृत्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 में वन्यजीव हमले की 29 घटनाएं हुई, इसमें 14 लोगों की मौत हुई। इस साल अप्रैल से अगस्त तक ही 17 घटना हो चुकी है, इसमें 12 लोगों की मौत हुई है।
मुआवजा देने की मांग
गौलापार। समाजसेवी नीरज रैक्वाल ने बताया कि काफी समय से बाघ गांव के आसपास देखा गया है। इसके बाद भी वन विभाग लापरवाह बना हुआ है। पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने घायल महिलाओं को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के चौडाघाट क्षेत्र में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम में तेंदुए की मौत के कारणों पता नहीं चल पाया। है। वन विभाग ने तेंदुए का विसरा जांच के लिए आरवीआई बरेली भेज दिया है। रेंजर आरपी जोशी ने बताया कि यह नर तेंदुआ है। इसकी उम्र चार से पांच साल बताई जा रही है। उसके दांत और नाखून समेत सभी अंग सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण आपसी संघर्ष प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed