फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiffin Top road will open from Monday

Nainital News: सोमवार से खुल जाएगा टिफिन टॉप मार्ग

Fri, 08 Nov 2024 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 08 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Tiffin Top road will open from Monday
नैनीताल। नगर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टिफिन टॉप को जाने वाला मार्ग जल्द खोल दिया जाएगा। यह मार्ग छह अगस्त की रात हुए भूस्खलन के बाद से बंद कर दिया गया था। भूस्खलन में यहां स्थित डोरोथी सीट ढह गई थी।
विज्ञापन

इस स्थान से पर्यटक प्रकृति की सुंदरता, हिमालय के सौंदर्य और बारा पत्थर से यहां तक घुड़सवारी का आनंद लेते थे। तीन माह से मार्ग बंद होने से यहां स्थित दुकानदारों की बिक्री बंद हो गई थी। दुकानदारों ने इस संबंध में कई बार प्रशासन से मार्ग खोले जाने की मांग भी की थी। कुछ समय पूर्व बारा पत्थर से लैंड्स एंड तक घुड़सवारी तो खोल दी गई थी लेकिन टिफिन टॉप का मार्ग बंद ही था।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रसिद्ध फोटोग्राफर और पर्यावरणविद पद्मश्री अनूप साह ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से मुलाकात कर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के अब स्थिर हो जाने का हवाला देते हुए मार्ग खोले जाने की वकालत की थी। साथ ही डीएफओ चंद्रशेखर जोशी से भी वार्ता कर मार्ग खोले जाने को कहा। डीएफओ जोशी ने बताया कि वन विभाग ने मार्ग बंद नहीं किया था, लेकिन भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी की जानी थी, जिससे वहां कोई हादसा न हो। अब सोमवार तक यह कार्य पूरा करके इस मार्ग पर सुरक्षित सार्वजनिक आवागमन प्रारंभ कर दिया जाएगा। घोड़ा चालकों और क्षेत्रीय दुकानदार दिनेश सूंठा, विमल सूंठा, आशुतोष आदि ने मार्ग खोले जाने के लिए अनूप साह, डीएम वंदना सिंह और डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed