फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tickets to those who give account of 2500 members in Congress

कांग्रेस में 2500 सदस्यों का हिसाब देने वालों को ही टिकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tickets to those who give account of 2500 members in Congress
हल्द्वानी। कांग्रेस ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही दावेदारों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। विधायक की दावेदारी पेश करने वालों को कम से कम 2500 सदस्य बनाने होंगे। इससे कम सदस्य बनाने वालों के दावों पर भी विचार ही नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी के सख्त रुख को देखते हुए विधायक की दावेदारी करने वालों ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। शहर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में हर बूथ को मजबूत बनाते हुए उस पर जीत निश्चित करना चाहती है। दावेदारों के साथ ही प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को भी कम से कम 2500 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्यता के लिए आई एक बुक में 25 सदस्य बनाए जाने हैं। प्रत्येक दावेदार और प्रदेश पदाधिकारी से कम से कम 100 बुक पूरे करने को कहा गया है।
विज्ञापन

हरीश रावत से की युवा प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। उन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत की। आरोप लगाया कि युवा प्रदेश अध्यक्ष तानाशाही व मनमानीपूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं। इस दौरान गोपाल सिंह अधिकारी, त्रिलोक सिंह कठायत, राहुल कांडपाल, नरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, आसिफ अली, सईद अख्तर, हर्षित पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed