{"_id":"6687aa654f114c0c844683355cd08c61","slug":"thundered-against-the-anomalies-of-gradation-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटिकरण की विसंगतियों के खिलाफ गरजे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटिकरण की विसंगतियों के खिलाफ गरजे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 25 May 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोटिकरण की विसंगतियों के खिलाफ राजकीय शिक्षा संघ के जिला और ब्लाक पदाधिकारी एकजुट हो गए हैं। उन्होंने शासन की ओर से निर्धारित मानकों में एक से दूसरे स्थान पर किए गए गलत अंक निर्धारण को कतई स्वीकार नहीं का ऐलान किया है।
विज्ञापन
रविवार को राबाइंका हल्द्वानी के सभागार में राजकीय शिक्षक संघ में सभा हुई, जिसमें संघ के कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार गलत और मनमाने तरीके से कोटिकरण कर रही है, इसका विरोध किया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक को कोटिकरण में व्याप्त विसंगतियों के संबंध में पत्र भेेजकर सुधार की मांग की गई है।
विज्ञापन
जिला मंत्री डा. विवेक पांडे ने कहा कि सोमवार को सभी विद्यालयों से प्रत्यावेदन प्राप्त कर मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई सभा में मंडलीय संरक्षक डा. सोहन माजिला, पूर्व मंडलीय मंत्री ललित मोहन पांडे, गिरीश जोशी, हेम त्रिपाठी, मीना डंगवाल, मीनाक्षी, कीर्ति, हिमांशु पांडे, पूर्व जिला मंत्री चंद्रशेखर पुजारी, जीबी सोराड़ी, जगदीश चुफाल, सुरेंद्र पाल, डा. गोकुल मर्तोलिया, ललित फर्त्याल आदि थे।
विज्ञापन