{"_id":"601710538ebc3e32904d716e","slug":"thugs-of-jharkhand-were-taxed-from-ramnagar-in-bihar-ramnagar-news-hld413147147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
रामनगर कोतवाली में ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। वाहन लोन की ईएमआई एडजस्ट करने के नाम पर रामनगर में बैठकर बिहार के लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले झारखंड के बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।
रामनगर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आदर्श नगर निवासी डिजिटल सेवा केंद्र संचालक मो. सुहेल ने तहरीर में बताया कि अरमान नाम के शख्स ने पैसों की परेशानी बताकर घर से रुपये मांगने की बात कही। अरमान ने उसका खाता नंबर ले लिया, जिसमें 5-5 हजार रुपये ऑनलाइन मंगाए। 27 जनवरी को भी उसे 10 हजार रुपये प्राप्त किए। 28 जनवरी को बिहार के छपरा जिले के रेवड़िया थाने से एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाले हैं। पैसे वापस देने की बात कहते हुए उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। सुहेल ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की तलाश की। पुलिस ने इस मामले में विक्की मंडल निवासी घाघरा थाना जिला देवघर झारखंड को पूछड़ी श्मशान चौराहा से गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे करता था ठगी
ठग ने अपने मोबाइल में फर्जी सिम कार्ड से एक एप डाउनलोड कर रजिस्टर्ड करा रखा है। जिन लोगों ने वाहन फाइनेंस कराया है इस एप से उनकी डिटेल प्राप्त कर लेता था। यदि किसी की ईएमआई जमा नहीं हो रही है तो इसका विवरण भी आ जाता है। यह उन्हीं लोगों को फोन करके ईएमआई जमा कराने और उक्त ईएमआई को एडजस्ट कराने का लालच देकर अपने खोले गए आनलाइन एकाउंट में पैसे जमा करा लेता है। इससे वह उन रुपयों को दूसरे खाते में ट्रांसफर या ऑनलाइन शॉपिंग करता है। व्यक्ति की शिकायत होने पर एकाउंट ब्लॉक हो जाता है तो वह दूसरे व्यक्ति के ऑनलाइन खाते में रुपया जमा कराता है।