फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   three years girl licked poison, dead

तीन साल की मासूम चाट गई जहर, मौत 

Wed, 10 Jan 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Wed, 10 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
three years girl licked poison, dead
जहर, सुसाइड, हत्या
गोरापड़ाव स्थित घर में सोमवार की शाम तीन साल की बच्ची मीठा समझकर फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा चाट गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि जहर बड़े भाई ने खिलाया है लेकिन पुलिस का कहना है कि बड़ा भाई मानसिक रूप से कमजोर हैं। बरेली जिले के बहेड़ी मंगतपुर का मूल निवासी पूरनलाल गोरापड़ाव में रहकर बटाईदार का काम करता है। सोमवार को उसकी पत्नी बाहर कपड़े धो  रही थी।
विज्ञापन


पति काम करने के लिए तीन पानी चला गया था। कमरे में तीन साल की बेटी पलक और सात साल का बेटा देवेश खेल रहे थे। मां कुछ देर बाद कमरे में गई तो बेटी को बेहोश देख उसके होश उड़ गए। परिजन बच्ची को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जहर खा लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पिता बेटी को लेकर एसटीएच जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि बड़े भाई 20 वर्षीय ओमपाल ने बहन को जहर पिला दिया है लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया।


उनका कहना था कि खेलते-खेलते पलक ने फसलों में डालने वाली दवा को मिठाई समझकर चाट है जिससे उसकी मौत हुई है।  मंडी पुलिस ने घर से शव को लेकर पोस्टमार्टम कराया। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

आरोप पड़ोसियों ने सिर्फ मौखिक रुप से लगाया था। बड़े भाई की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। यदि लिखित शिकायत आई तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed