फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three Volvo bus services on Delhi Roadways route halted

Nainital News: रोडवेज की दिल्ली रूट पर वाॅल्वो की तीन बस सेवाएं ठप

Thu, 21 Aug 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 21 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three Volvo bus services on Delhi Roadways route halted
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। परिवहन निगम की तीन वाॅल्वो बसों का अनुबंध बृहस्पतिवार को खत्म हो जाएगा। दिल्ली रूट पर चलने वालीं इस बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। काठगोदाम डिपो प्रबंधन ने बुधवार से ही इन बसों का संचालन रोक दिया है। डिपो के पास अब केवल दो वाॅल्वो रह गई हैं।
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की पांच-पांच वाॅल्वो बसों का संचालन किया जा रहा था। काठगोदाम डिपो की रात 11.30 बजे, सुबह 10.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे वाली वाॅल्वो बस सेवा बंद हो गई है। बीती तीन अगस्त को भी दो बसों का अनुबंध खत्म हो चुका है। ऐसे में अब दिल्ली रूट पर केवल सात वाॅल्वो बसों का ही संचालन किया जाएगा। काठगोदाम डिपो इंचार्ज रघुवीर चौधरी ने बताया कि 21 अगस्त को अनुबंध खत्म हो रहा है, ऐसे में बसें रूट पर नहीं भेजीं।
विज्ञापन



चालक मिले, आठ टेंपो ट्रैवलर रूट पर दौड़ेंगे
रोडवेज प्रबंधन हाल ही में मिले आठ नए टेंपो ट्रैवलरों का संचालन नई व्यवस्था के तहत करेगा। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार चालकों की कमी के कारण चार से अधिक वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। अब चालकों की व्यवस्था कर दी है। बुधवार से सभी टेंपो ट्रैवलरों को नैनीताल रूट पर चलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी के यात्री घटे
हल्द्वानी। रविवार के बाद से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है। भीड़ बढ़ने पर जहां दिल्ली रूट पर 54 बसों का संचालन किया गया वहीं बुधवार को 30 बसें ही इस मार्ग पर संचालित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed